Recent Posts

संत गाडगे महाराज ने अशिक्षित होकर भी शिक्षितों से बेहतर काम किया

शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला शिवपुरी में भारत देश में स्वच्छता अभियान के जनक, महान समाज सुधारक संत गाडगे महाराज की जयंती मनाई गई| इस अवसर पर कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने गाडगे बाबा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करके उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।



अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष वीरसिंह सगर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत गाडगे महाराज ने अशिक्षित होते हुए भी जीवनपर्यंत, देशवासियों को शिक्षा के प्रति और नशाखोरी के विरोध में जागरूक किया था। संत गाडगे जी कहते थे कि मनुष्य की सभी समस्याओं की जड़ अशिक्षा और नशाखोरी ही है। 


समाज में फैली कुरीतियों दहेज प्रथा, बाल विवाह, छुआ-छूत व नशाखोरी जैसी बुराइयों को दूर करने के लिए उन्होने बहुत संघर्ष किया था। गौ-रक्षा हेतु भी उन्होंने एक अभियान चलाया था। सगर ने कहा कि संत गाडगे कहते थे कि सच्चा ईश्वर दरिद्र नारायण के रूप में तुम्हारे सामने खड़ा है, उसकी सेवा करो।


 संत गाडगे बाबा समाज में फैली हुई बुराईयों को दूर करने के लिए निरंतर चिंतन करते रहते थे और समाज के उत्थान हेतु सदैव क्रियान्वत रहते थे। उन्होंने गरीबों की शिक्षा हेतु सैकड़ों स्कूल खुलवाये थे व राहगीरों के लिए तमाम धर्मशालाएं बनवाई थीं। 


इस अवसर पर मोर्चा के उपाध्यक्ष दीपक शाक्य, नगर मंडल महामंत्री मोर्चा के सुधीर खत्री, रतनलाल रजक, रामसिंह रजक, बैचूराम रजक, दामोदर रजक, राजेश रजक, रामस्वरूप, जीतू, कैलाश, डॉ. मोहन रजक सहित समस्त रजक समाजबंधु व कार्यकर्ता मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें