लाभार्थियों के घर पर संपर्क कर उनको मिले लाभ के बारे में जानकारी दे और उन्हें सूचीवद्ध कर उनका सम्मान करें : बिरथरे
शिवपुरी। पोहरी विधानसभा के बैराड मंडल शक्तिकेन्द्र भौराना पर बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भाजपा जिला महामंत्री सोनू बिरथरे की मौजूदगी में हुई। इस दौरान महामंत्री सोनू बिरथरे द्धारा बूथ सशक्तिकरण और लाभार्थी संपर्क अभियान के बारे में चर्चा की व कार्यक्रम को लेकर दिशा—निर्देश दिए। सोनू बिरथरे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अब पार्टी के कार्यक्रमों को प्राथमिकता से लेते हुए कार्य करें। उन्होंने शक्तिकेंद्र की टोली व बूथ अध्यक्षों,महामंत्री और BLA-2 कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों के घर पर संपर्क कर उनको मिले लाभ के बारे में जानकारी देनी है तथा सम्मान भी करना है।बिरथरे ने कहा कि कार्यकर्ता मनोबल एवं वातावरण तैयार करें जिससे उनकी भूमिका का निर्वाहन सार्थक साबित हो। बूथ पर 22 करणीय कार्यों व प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम की भी चर्चा की बैठक में भाजपा बैराड़ मंडल अध्यक्ष विक्की मंगल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रमेश यादव, किसान मोर्चा जिला मंत्री विनोद मडैनिया, शक्तिकेंद्र प्रभारी मंडल उपाध्यख अभिजीत सिंह भदौरिया, शक्तिकेंद्र संयोजक विनोद धाकड़, सह संयोजक शेलू शर्मा के साथ सभी त्रिदेव—बूथ अध्यक्ष, महामंत्री एवं बीएलए—2 मौजूद रहे।
बूथ कार्यकर्ता ही दिलाता है पार्टी को विजय : मनीष अग्रवाल
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी यूपी द्वारा विभिन्न मंडलों की हुई बैठकों में दिनारा मंडल की बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री मनीष अग्रवाल उपस्थित रहे उन्होंने बैठक लेते हुए कहा कि जो कार्यकर्ता बूथ पर समर्पित होकर काम करता है वही पार्टी को चुनाव जीता पाता है एवं भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचा शक्ति केंद्र एवं पन्ना प्रभारी भाजपा की जीत को सुनिश्चित करते हैं भाजपा मंडल दिनारा की इस मंडल की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने की इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंगल सिंह यादव या राम पटेल हरसरू यादव देवेंद्र बेमटे महामंत्री बलवान लोधी युवा मोर्चा अध्यक्ष विपिन गुप्ता महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अहिरवार समरत लोधी हरिमोहन कुशवाहा सहित समस्त भाजपा मंडल के कार्यकर्ता एवं बूथों से आए अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक संयोजक उपस्थित रहे


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें