Recent Posts

करैरा में दिन दहाड़े गोली मारकर बकील की हत्या करने वाले आरोपियों का पुलिस ने किया खोपनाक अंत शॉर्ट एनकाउंटर IPS आयुष की टीम में शामिल विनोद छावाई,अरविन्द छारी, चैतन शर्मा सहित धर्मेंद्र गुर्जर ने की आरोपियों से आमने सामने की फायरिंग शॉर्ट एनकाउंटर में ढेर - सरपंची के चुनाव की 10 साल से चली आ रही थी रंजिश ताज़ा जमीन के केस में 10 लाख में दी थी बकील की हत्या की सुफारी 2 लाख दिए थे एडवांस बिना नंबर की पल्सर और कट्टे के साथ पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर, IPS आयुष जाखड़ की टीम ने गौशाला में लगाया था घेरा। पुलिस ने सुफारी देने वाले दो और हत्या करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफतार

रविवार, 15 फ़रवरी 2026

करैरा में दिन दहाड़े गोली मारकर बकील की हत्या करने वाले आरोपियों का पुलिस ने किया खोपनाक अंत शॉर्ट एनकाउंटर 

IPS आयुष की टीम में शामिल विनोद छावाई,अरविन्द छारी, चैतन शर्मा सहित धर्मेंद्र गुर्जर ने की आरोपियों से आमने सामने की फायरिंग शॉर्ट एनकाउंटर में ढेर 

- सरपंची के चुनाव की 10 साल से चली आ रही थी रंजिश ताज़ा जमीन के केस में 10 लाख में दी थी बकील की हत्या की सुफारी 2 लाख दिए थे एडवांस 

बिना नंबर की पल्सर और कट्टे के साथ पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर, IPS आयुष जाखड़ की टीम ने गौशाला में लगाया था घेरा।

पुलिस ने सुफारी देने वाले दो और हत्या करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफतार 

 IPS आयुष जाखंड की
जाबाज टीम 

आरोपी पपेन्द्र रावत 

शिवपुरी के करैरा में वकील संजय सक्सेना की दिनदहाड़े हत्या कर कानून को चुनौती देने वाले बदमाशों का हश्र कुछ ही घंटों में सलाखों के पीछे और अस्पताल के बेड तक पहुँच गया है। युवा SP अमन सिंह राठौड़ के कुशल नेतृत्व और IPS आयुष जाखंड की जांबाज टीम ने रविवार तड़के एक साहसिक मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को दबोच लिया। यह महज एक हत्या नहीं, बल्कि एक गहरी साजिश के तहत दी गई 'सुपारी' (कॉन्ट्रैक्ट किलिंग) का मामला निकला।

SP की 'फील्डिंग' और पूरी रात की घेराबंदी

शनिवार को हुई इस वारदात ने पूरे ज़िले को हिला दिया था। SP अमन सिंह राठौड़ ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर 5 अलग-अलग टीमें गठित कीं। मुखबिर तंत्र सक्रिय हुआ और खबर मिली कि हत्यारे करैरा के पास स्थित चिरली गांव में छिपे हैं। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके की ऐसी 'फील्डिंग' जमाई कि आरोपियों के भागने के सारे रास्ते बंद कर दिए गए।

आमने-सामने की मुठभेड़: पुलिस का करारा जवाब

रविवार की अलसुबह जब IPS आयुष जाखंड की टीम ने आरोपियों को सरेंडर करने के लिए ललकारा, तो बदमाशों ने खौफ पैदा करने के लिए पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी।मुठभेड़ के दौरान गोलियों की गूँज ने सन्नाटा चीर दिया, आरोपी पपेंद्र रावत ने पुलिस को देखते ही 2 राउंड फायर किए।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में निरीक्षक विनोद छावाई थाना प्रभारी करैरा ने कमान संभालते हुए 2 राउंड फायर किए इसके बाद उपनिरीक्षक अरविंद छारी थाना प्रभारी सुरवाया ने साहस दिखाते हुए 1 राउंड फायर किया, उपनिरीक्षक चैतन शर्मा चौकी प्रभारी सुनारी ने मोर्चा लेते हुए 1 राउंड फायर किया।इस क्रॉस फायरिंग में मुख्य आरोपी पपेंद्र रावत की टांग में पीतल भर गया जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल उसे और उसके साथी गोलू रावत व जहीर मुसलमान को दबोच लिया। टीम में हिम्मतपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर की भी अहम भूमिका रही।

पुरानी रंजिश: सरपंची की हार और जमीनी विवाद बना कत्ल की वजह

जांच में सामने आया कि वकील संजय सक्सेना की हत्या कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। मृतक का गांव सिंगदौआ के सुनील शर्मा और कमलेश शर्मा (चाचा-भतीजा) से पुराना विवाद चल रहा था। वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में संजय सक्सेना और सुनील शर्मा सरपंच पद के लिए आमने-सामने थे, तभी से दोनों परिवारों में दुश्मनी की दीवार खड़ी हो गई थी। आरोपियों ने संजय को रास्ते से हटाने के लिए कुख्यात सचिन रावत के जरिए 10 लाख रुपये की सुपारी तय की थी। ₹2 लाख एडवांस दिए गए थे। सचिन ने ग्वालियर और दतिया से पेशेवर शूटर्स— पपेंद्र रावत, गोलू रावत और जहीर को बुलाया था।

आरोपियों के हिस्ट्री सीटर रिकॉर्ड कई गंभीर मामले दर्ज हैं 

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी आदतन अपराधी हैं: पपेंद्र रावत (शूटर): डबरा और बड़ौनी में हत्या के प्रयास (BNS 115) और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी गोलू उर्फ राजकुमार (शूटर) बड़ौनी और करैरा में गंभीर मारपीट और जानलेवा हमले के दर्जनों केस दर्ज हैं।आरोपी जहीर खान (शूटर): आर्म्स एक्ट और मारपीट के 4 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी सचिन रावत (बिचौलिया): करैरा थाने का हिस्ट्रीशीटर, हैं जिस पर NDPS (नशा तस्करी), लूट और एससी-एसटी एक्ट के 6 मामले दर्ज हैं। आरोपी सुनील शर्मा (मास्टरमाइंड): मारपीट और बलवे का पुराना अपराधी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, खाली खोखे और वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की काली पल्सर बाइक बरामद की है। अब तक इस हत्याकांड में कुल 05 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।SP अमन सिंह राठौड़ ने पूरी टीम की पीठ थपथपाई है, जिसने वकील की हत्या के बाद जिले के आक्रोश को अपनी त्वरित कार्रवाई से शांत किया। "अपराधी चाहे कोई भी हो, कानून से ऊपर नहीं है। पुलिस पर गोली चलाने का परिणाम क्या होता है, यह आज करैरा में स्पष्ट हो गया।"

टीम जिसने 'न्याय' सुनिश्चित किया

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी करैरा विनोद छावाई, सुरवाया प्रभारी अरविंद्र छारी, अमोला प्रभारी अंशुल गुप्ता, और चौकी प्रभारी चेतन शर्मा, धर्मेंद्र गुर्जर, रामानंद पचौरी व साइबर सेल के धर्मेंद्र जाट की भूमिका सराहनीय रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें