शिवपुरी पुलिस ने बकील की हत्या करने वाले आरोपी की टाँग में भरा पीतल ऑपरेशन लंगड़ा सक्सेसफुल
युवा SP अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में IPS आयुष जाखंड की टीम में शामिल विनोद,अरविंद्र और चैतन शर्मा ने भरा हत्यारोपी की टांग में पीतल, आरोपियों की जबावी कारवाही में पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा को दिया अंजाम
![]() |
| SP अमन सिंह IPS आयुष जाखंड विनोद छावाई अरविंद्र |
शिवपुरी के करैरा में वकील संजय सक्सेना की दिनदहाड़े हत्या कर कानून को चुनौती देने वाले बदमाशों का हश्र कुछ ही घंटों में सलाखों के पीछे और अस्पताल के बेड तक पहुँच गया है। युवा SP अमन सिंह राठौड़ के कुशल नेतृत्व और IPS आयुष जाखंड की जांबाज टीम ने रविवार तड़के एक साहसिक मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को दबोच लिया। यह महज एक हत्या नहीं, बल्कि एक गहरी साजिश के तहत दी गई 'सुपारी' (कॉन्ट्रैक्ट किलिंग) का मामला निकला।
SP की 'फील्डिंग' और पूरी रात की घेराबंदी
शनिवार को हुई इस वारदात ने पूरे ज़िले को हिला दिया था। SP अमन सिंह राठौड़ ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर 5 अलग-अलग टीमें गठित कीं। मुखबिर तंत्र सक्रिय हुआ और खबर मिली कि हत्यारे करैरा के पास स्थित चिरली गांव में छिपे हैं। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके की ऐसी 'फील्डिंग' जमाई कि आरोपियों के भागने के सारे रास्ते बंद कर दिए गए।
आमने-सामने की मुठभेड़: पुलिस का करारा जवाब
रविवार की अलसुबह जब IPS आयुष जाखंड की टीम ने आरोपियों को सरेंडर करने के लिए ललकारा, तो बदमाशों ने खौफ पैदा करने के लिए पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी।मुठभेड़ के दौरान गोलियों की गूँज ने सन्नाटा चीर दिया, आरोपी पपेंद्र रावत ने पुलिस को देखते ही 2 राउंड फायर किए।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में निरीक्षक विनोद छावाई थाना प्रभारी करैरा ने कमान संभालते हुए 2 राउंड फायर किए इसके बाद उपनिरीक्षक अरविंद छारी थाना प्रभारी सुरवाया ने साहस दिखाते हुए 1 राउंड फायर किया, उपनिरीक्षक चैतन शर्मा चौकी प्रभारी सुनारी ने मोर्चा लेते हुए 1 राउंड फायर किया।इस क्रॉस फायरिंग में मुख्य आरोपी पपेंद्र रावत की टांग में पीतल भर गया जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल उसे और उसके साथी गोलू रावत व जहीर मुसलमान को दबोच लिया। टीम में हिम्मतपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर की भी अहम भूमिका रही।
सुनील शर्मा ने दी थी 'मौत की सुपारी'
पुलिस की सख़्त पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि वकील संजय सक्सेना की हत्या की साजिश स्थानीय निवासी सुनील शर्मा ने रची थी। सुनील ने ही इन तीनों को वकील को रास्ते से हटाने के लिए सुपारी दी थी। कल हिरासत में लिए गए अन्य संदिग्धों से पूछताछ के बाद इस कड़ी से पर्दा उठा।
SP अमन सिंह राठौड़ का कड़ा रुख
SP के अनुसार, घायल आरोपी पपेंद्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस इस मामले की तह तक जा रही है।“अपराधियों के लिए ज़िले में कोई जगह नहीं है। वकील की हत्या की साजिश में शामिल हर शख्स को बेनकाब किया जाएगा। फिलहाल आरोपियों से रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी ताकि अन्य सहयोगियों के नाम भी सामने आ सकें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें