Recent Posts

ग्वालियर हाईकोर्ट के आदेश पर देहात थाना TI जितेन्द्र मावई सहित 2 टीआई और 5 सब-इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, विवेचना में लापरवाही पड़ी भारी

बुधवार, 11 फ़रवरी 2026

ग्वालियर हाईकोर्ट के आदेश पर देहात थाना TI जितेन्द्र मावई सहित 2 टीआई और 5 सब-इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, विवेचना में लापरवाही पड़ी भारी

शिवपुरी। माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर के तल्ख तेवरों के बाद शिवपुरी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कोलारस थाने के एक पुराने मामले में विवेचना (जांच) में बरती गई शिथिलता को कोर्ट ने गंभीरता से लिया, जिसके परिणाम स्वरूप देहात थाना प्रभारी जितेन्द्र मावई सहित 7 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

विवेचना में खामी पर 'माननीय' सख्त

यह पूरा मामला कोलारस थाने के तत्कालीन प्रभारी मनीष शर्मा के कार्यकाल के दौरान का है। मामले की विवेचना में रह गई कमियों और लापरवाही को लेकर माननीय उच्च न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया। कोर्ट ने संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को स्पष्ट आदेश दिए थे कि दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इसी कड़ी में शिवपुरी एसपी ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए 2 टीआई और 5 सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को थानों से हटाकर लाइन का रास्ता दिखा दिया है।

इन पर गिरी गाज:

कार्रवाई की जद में आने वाले प्रमुख चेहरों में वर्तमान देहात थाना प्रभारी जितेन्द्र मावई और तत्कालीन कोलारस प्रभारी मनीष शर्मा शामिल हैं। इनके अलावा जांच से जुड़े 5 अन्य उप-निरीक्षकों (SI) पर भी कार्रवाई की गाज गिरी है।

गुना के बाद अब शिवपुरी में हड़कंप

न्यायालय की इस सक्रियता ने उन पुलिस अधिकारियों की नींद उड़ा दी है जो विवेचना में लापरवाही बरतते हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले इसी तरह की बड़ी कार्रवाई गुना जिले में भी देखने को मिली थी। अब शिवपुरी के इस घटनाक्रम ने साफ संदेश दे दिया है कि न्याय प्रक्रिया में कोताही बरतने वाले वर्दीधारियों को माननीय न्यायालय बख्शने के मूड में नहीं है।

#HighCourtGwalior #ShivpuriPolice #ActionTaken #LawAndOrder #BreakingNews #PoliceLineHazir #Justice #MPPolice #ShivpuriNews #LegalAction

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें