Recent Posts

विधायक की कठपुतली बने DEO को कोर्ट ने दिखाया आईना साहब' की जी-हुजूरी में DEO विवेक श्रीवास्तव भूल गए नियम, कोर्ट ने 14 दिन में उतारा निलंबन का 'भूत'

शनिवार, 28 मार्च 2026

विधायक की कठपुतली बने DEO को कोर्ट ने दिखाया  आईना 

साहब' की जी-हुजूरी में DEO विवेक श्रीवास्तव भूल गए नियम, कोर्ट ने 14 दिन में उतारा निलंबन का 'भूत'

DEO विवेक श्रीवास्तव,साकेत पुरोहित 

शिवपुरी। जिले के शिक्षा विभाग में इन दिनों 'नियम' नहीं, बल्कि 'नेताओं की पर्चियां' चल रही हैं। पोहरी विकासखंड में पदस्थ शिक्षक साकेत पुरोहित का निलंबन इसका सबसे ज्वलंत और शर्मनाक उदाहरण है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) विवेक श्रीवास्तव ने जिस तरह एक विधायक की शिकायत को 'ब्रह्मवाक्य' मानकर बिना जांच-पड़ताल के शिक्षक को घर बैठाया, उसे माननीय न्यायालय ने न केवल रद्द किया, बल्कि अधिकारी को कानून का पाठ भी पढ़ा दिया।

विधायक की 'कठपुतली' बने जिम्मेदार, कोर्ट ने दिखाई आईना

पिछोर विधायक की शिकायत पर अति-उत्साही बने DEO ने शिक्षक साकेत पुरोहित को महज एक मिमिक्री वीडियो के आधार पर निलंबित कर दिया था। DEO के आदेश में तर्क दिया गया कि इस वीडियो से 'अशांति' फैल सकती है। हास्यास्पद यह है कि वह वीडियो पूरे देश में वायरल हुआ और कहीं पत्ता तक नहीं हिला, लेकिन शिवपुरी के DEO को इसमें गृहयुद्ध की आहट सुनाई दे गई।

कोर्ट की कड़ी फटकार

न्यायालय ने साफ किया कि किसी भी शासकीय कर्मचारी को निलंबित करने की एक निर्धारित प्रक्रिया (CCA Rules) होती है। DEO ने सभी नियमों को ताक पर रखकर अपनी 'वफादारी' साबित करने की कोशिश की।14 दिन के भीतर आए स्टे ने साबित कर दिया कि निलंबन का आधार कानूनन शून्य और बदले की भावना से प्रेरित था।

सत्ता की चाकरी में अंधे, रसूखदारों पर मौन!

DEO विवेक श्रीवास्तव की कार्यप्रणाली पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ वे नेताओं को खुश करने के लिए निर्दोष शिक्षकों पर गाज गिराते हैं, वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय पर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे निजी स्कूलों पर चुप्पी साधे बैठे हैं। चर्चा आम है कि इन स्कूलों से होने वाली 'सांठगांठ' के कारण साहब की कलम यहाँ स्याही छोड़ देती है।

क्या शिवपुरी के आला अधिकारी अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे या फिर इसी तरह 'नेताओं की चाकरी' और 'कागजी विकास' के खेल में जनता पिसती रहेगी?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें