Recent Posts

भाण्ड़ेर विधायक ने विकास यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रो में विकास एवं निर्माण कार्यो का किया भूमिपूजन एवं शुभारंभ

मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023

 





भाण्ड़ेर विधायक ने विकास यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रो में विकास एवं निर्माण कार्यो का किया भूमिपूजन एवं शुभारंभ 

दतिया  / भाण्ड़ेर विधायक श्रीमती रक्षा संतराम सिरौनिया ने विकास यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत बराना, रामगढ़, भर्रोली, सालौन ए, दलपतपुरा, सलेतरा, विछोंदना आदि ग्रामों में पहुंचकर विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम के शुरू में विधायक ने माँ सरस्वती एवं संत शिरोमणी श्री रविदास के चित्र पर माल्र्पण किया। 

विधायक श्रीमती सिरौनिया विकास यात्रा के दौरान ग्राम रामगढ़ में 49.72 लाख की लागत की नलजल योजना का भूमिपूजन, 5.68 लाख की लागत के अतर सिंह घर से शांतिधाम की सीसी रोड़ का लोकार्पण कर तीन लाख की लागत की नाली निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया। उन्होंने ग्राम भर्रोली में कन्या पूजन उपरांत बैजापारा में केसरी सरकार पर 5 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन बाउण्ड्रीवाॅल निर्माण का शिलान्यास किया। ग्राम सालौन - ए में सिद्ध बाबा की पहाड़ी हेतु चार लाख की लागत की सीसी रोड़ का भूमिपूजन कर 97. 96 लाख की लागत से जल-जीवन मिशन के तहत् घर-घर नलों के माध्यम से पेयजल पहुंचाने हेतु योजना का भूमि-पूजन किया। ग्राम पिपरौआखुर्द मंे नलजल योजना के तहत् 43.37 लाख की योजना का भूमिपूजन, 7.80 लाख की लागत से आंगनबाड़ी भवन और गांव के स्थानीय विद्यालय में 4.46 लाख की लागत के बाउण्ड्रीबाॅल का लोकार्पण भी किया। विधायक ने ग्राम सलेतरा में 2.28 लाख की लागत से सीसी रोउ़ का निर्माण और ग्राम विच्छोंदना में 4.42 लाख की लागत की नाली निर्माण का भूमिपूजन किया। 

इस अवसर पर सर्वश्री जगदीश यादव दादा, महेन्द्र शर्मा, राकेश गुप्ता, हरिओम त्रिपाठी, जीतू दांगी, धीरज पाराशर, राजेन्द्र यादव, गोपल कृष्ण शर्मा, हरिराम दोहरे, सतीश गुप्ता आदि उपस्थित थे 

 खुशियों की दांस्ता 

नलों से घरों में पानी पहुंचने पर महिलाओं ने नल एवं जल की पूजा की 

दतिया/ सेवढ़ा जनपद पंचायत ग्राम सिलोतनपुरा में जल जीवन मिशन के तहत् विकस यात्रा के दौरान नलों के माध्यम से घर-घर शुद्ध पेयजल मिलने पर गांव की महिलाओं ने मंगल गीत गाकर नलों को फूल माला पहनाकर नल एवं जल की पूजा अर्चना की। गांव की महिलाआंे के साथ श्रीमती शारदा भदौरिया ने बताया कि जल जीवन मिशन से उनके गांव में घर बैठे पानी मिल रहा है। मुख्यमंत्री जी ने जल जीवन मिशन के तहत् घर-घर नलों के माध्यम से पानी पहुंचाने की अनूठी योजना शुरू की है। इसके माध्यम से अब हैण्ड़पंप एवं कुओं से पानी लाने में लगने वाले समय की बर्बादी भी रूकी है। 

घरों में नलों के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचने पर ग्रामीण सिलोतनपुरा की महिलाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

                                          

 खुशियों की दांस्ता 

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से मिली सहायता ने रोहित को बनाया आत्म निर्भर 

दतिया  / प्रदेश में शिक्षित बेरोजगारों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, युवाओं को आर्थिक रूपे आत्म निर्भर बनाने में काफी मददगार साबित हो रही है। 

दतिया जिले की सेवढ़ा तहसील के ग्राम भगुआपुरा निवासी श्री रोहित कुशवाहा ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर रेडीमेड गारमेट्स की दुकान शुरू कर आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बन गए है। श्री रोहित ने बताया कि योजना के बारे में उसे समाचार पत्रों में समाचार पढ़ने को मिला था कि शिक्षित बरोजगार इस योजना का लाभ लेकर अपना स्वयं का व्यवसाय एवं व्यापार शुरू कर सकते हे। इस संबंध में उन्होंने उद्योग एवं व्यापार केन्द्र दतिया की महाप्रबंधक सुश्री संगीता पंडोलिया से सम्पर्क कर स्वरोजगार व्यवसायों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आप मुख्यमंत्री उद्यमक्रांति योजना का लाभ लेकर बैंक के सहयोग से रेण्डीमेड गारमेट्स की दुकान शुरू कर सकते है। इसके लिए योजना के तहत् ऋण एवं अनुदान की सुविधा भी मिलेगी। श्री रोहित ने बताया कि उन्होंने रेडीमेड गारमेट्स व्यवसाय के लिए योजना के तहत् उद्योग केन्द्र में आवेदन किया। आवेदन की जांच एवं स्वीकृति उपरांत उनका प्रकरण पंजाब नेशनल बैंक भगुआपुरा को भेजा गया। बैंक शाखा से रेडीमेड गारमेंट्स व्यवसाय के लिए उसे 1 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया। इस राशि से श्री रोहित ने अपना व्यवसाय शुरू किया। आज रेडीमेड गारमेट्स के व्यवसाय से अच्छी आय हो रही है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेकर युवा बेरोजगार आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बन सकते है। श्री रोहित ने योजना को शुरू करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के प्रति आभार भी व्यक्त किया है। इनका सम्पर्क सूत्र 7828504193 है। 

                                                 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें