सोनू श्रीवास पर अवैध वसूली, रिश्वत लेने व बोतल में बिचने के लगे थे आरोप दो वीडियो भी हुए थे वायरल
अब सर्वेयर सोनू श्रीवास खनियांधाना कृषि केन्द्र में मिटटी का करेंगे परीक्षण : दीक्षित होगें नए निरीक्षक
![]() |
| सर्वेयर सोनू श्रीवास, निरीक्षक श्री ऋषभ दीक्षित जी |
शिवपुरी। खनिज विभाग में पिछले लम्बे समय से निरीक्षक के प्रभार पर पदस्थ बने सर्वेयर सोनू श्रीवास को कलेक्टर ने उप संचालक कृषि विकास केन्द्र खनियांधाना अटैच किया हैं। अब वह केन्द्र पर मिटटी का परीक्षण करने का कार्य करेंगे। कलेक्टर ने नए निरीक्षक आए ऋषभ दीक्षित को पूरे जिले का प्रभार सौपा हैं। सूत्र बताते है कि कलेक्टर ने यह कार्यवाही इस लिए भी की है क्योकि लम्बे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ बने सोनू श्रीवास पर खनन माफियाओं से मिली भगत कर अवैध उत्खनन, वसूली करने, व मुरम माफियाओं से पैसे मांगने के गंभीर आरोप लगें थे। लोगो का यह भी कहना है कि सोनू श्रीवास के अटैचमेंट से जिले के खदान संचालिको, फड़ संचालिको व पत्थर खदान संचालिको में खुशियों की लहर दौड़ गई है। क्योकि कुछ लोग श्रीवास से कार्यकाल से काफी हद तक परेशान हो चुके थे। सुनवाई में आया है कि लोग कलेक्टर अर्पित वर्मा को दुआ भी दे रहे हैं।
सिंधिया से की गई थी शिकायत
स्वास्थ्य शिविर के बाद केन्द्रीय मंत्री सिंधिया का होटल पीएस में कार्यक्रम हुआ था जिसमें खनिज विभाग के सर्वेयर सोनू श्रीवास के कार्यकाल से व्याप्त होकर कुछ लोगो ने केन्द्रीय मंत्री सिधियां से सारे सबूतो के साथ आवेदन के माध्य से शिकायत की थी इसके बाद जब अब सिधियां का शिवपुरी दौरा हुआ तो कलेक्टर के माध्यम से अगले दिन ही कार्यवाही देखने को मिल गई हैं। इससे माना जा रहा है कि यह कार्यवही सिधियां के कहने पर ही हुई हैं।
अब जिले की कमान दीक्षित के पास
कलेक्टर अर्पित वर्मा को खनिज विभाग के सर्वेयर की लगातार शिकायत मिल रही थी इसके बाद कल सिधियां का दौरा भी हुआ वही दूसरी ओर खनिज विभाग में कुछ दिन पहले ही नए निरीक्षक ऋषभ दीक्षित ने पद भार ग्राहण किया हैं। कलेक्टर ने दीक्षित को शिवपुरी जिले की समस्त तहसीलों में अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। इसके साथ ही खनिज रियायतों से संबंधित प्राप्त आवेदनों, शिकायती पत्रों की जांच एवं अन्य विभागीय गतिविधियों की जांच संबंधी कार्य भी सौंपे गए हैं। वहीं खनि सर्वेयर सोनू श्रीवास को उपसंचालक कृषि विभाग के मृदा परीक्षण केन्द्र खनियाधाना में कार्य करने के लिए संलग्न किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें