खेल खेल में दो साल के बच्चे ने निगला 5 रुपए का सिक्का, एक्स—रे देख डॉक्टरो के उडे होश,घटना सुन आप भी हो जाएगे हैरान
 |
| दिव्यांश पुत्र जितेन्द्र जाटव |
शिवपुरी, ऋषि गोस्वामी शनिवार की शाम एक दो शाल के बच्चे ने खेलते समय 5 रुपए का सिक्का निगल लिया था बताया जा रहा है कि बच्चा कुछ बच्चो के साथ खेल रहा था तभी यह घटना उसने साथ घटित हो गईं, जिसे परिजनो ने उपचार के लिए श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय शिवपुरी में भर्ती कराया था।
| दिव्यांश पुत्र जितेन्द्र जाटव |
|
जानकारी के अनुसार दिव्यांश पुत्र जितेन्द्र जाटव उम्र 2 वर्ष निवासी ककरवाया ने शनिवार की शाम खेलते समय में 5 रूपए का सिक्का निगल लिया, जिसकी जानकारी लगने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिएश्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय शिवपुरी में भर्ती कराया, जब डॉक्टरो ने इसका उपचार शुरु किया तब बच्चे की हालत बहुत खराब थी उसे स्वांश लेने में दिक्कत हो रही थी।
गले में फसा हुआ सिक्का
मेडिकल कॉलेज में जब इस मामले की जानकारी नाक कान, विशेेषज्ञ डॉ. मेघा प्रभाकर को फोन कर बच्चे की हालत के बारे में बताया गया। इसके बाद डॉ. मेघा प्रभाकर ने एक्सरा कराया और रविवार की अलसुबह एंडोस्कोप की मदद से आहार नली में फंसे सिक्के की स्थिति देखी। इसके पश्चात् ऑपरेशन कर उसे बाहर निकाल लिया गया है। बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ्य है। आपको बता दे की जितेन्द जाटव के यहां दिव्यांश एकलौता पुत्र है बच्चे की मां ने बताया कि जब इसके मूंह से खून निकलने लगा तो वह बहुत घबरा गई थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें