अश्लील वीडियो बनाकर 'डिजिटल डकैती' करने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश 20 गिरफ्तार, 1 करोड़ की संपत्ति जब्त
IPS आयुष जाखंड ने 9 टीमों की मदद से ग्रोह का घेरा लगाने के लिए दी दबिश 32 लोगो पर चार एफ़आइआर दर्ज
![]() |
| कार्यवाही में जप्त सामान |
शिवपुरी | जिले के करैरा और भौंती के जंगलों से लेकर गलियों तक फैले 'डिजिटल डकैतों' के नेटवर्क पर शिवपुरी पुलिस ने काल बनकर प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के एक मास्टर प्लान ने उस गिरोह की कमर तोड़ दी है, जो 'हनीट्रैप' और 'डिजिटल अरेस्ट' के जरिए मासूमों की इज्जत और जेब दोनों लूट रहा था। 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत पुलिस की 9 टीमों ने एक साथ धावा बोलकर 20 शातिर शिकारियों को दबोच लिया है, जिनके पास से 1 करोड़ 7 लाख रुपये का मशरूका बरामद हुआ है।
हसीनाओं की फोटो, फर्ज़ी चैट और फिर... 'मौत का डर'
इन ठगों का काम करने का तरीका किसी फिल्मी विलेन से कम नहीं था। ये शातिर अपराधी HIIU, TOKKI, MIKA, ELOELO, GAGA जैसे दर्जन भर डेटिंग ऐप्स पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाते थे। जाल बिछाने के लिए पहले मीठी बातों से शिकार को फंसाना फिर अश्लील वीडियो कॉल कर उसकी रिकॉर्डिंग कर लेना।इसके बाद शुरू होता था असली खेल। आरोपी खुद को बड़े पुलिस अफसर बताकर पीड़ित को 'रेप' या 'चाइल्ड पोर्नोग्राफी' के केस में फंसाने की धमकी देते थे। बदनामी के डर से घबराया हुआ शख्स अपनी पूरी जमा-पूंजी इन 'डिजिटल डकैतों' के हवाले कर देता था।
9 टीमों का हल्ला बोल: आधी रात को बिछाया जाल
IPS आयुष जाखड़ और प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में गठित 9 विशेष टीमों ने जब करैरा और भौंती के इलाकों में दबिश दी, तो ठगों को भागने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस ने कुल 32 आरोपियों के खिलाफ 4 एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें से 20 को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है। शेष 12 की तलाश में पुलिस रात-दिन एक कर रही है।
जब्ती देख उड़े होश: लग्जरी गाड़ियां और मोबाइल का ढेर
पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से जो सामान बरामद किया है, वह इनकी रईसी और ठगी के बड़े नेटवर्क की गवाही देता है: 29 हाई-टेक स्मार्टफोन (ठगी का मुख्य हथियार)। लग्जरी का काफिला: 7 चार पहिया वाहन और 1 मोटरसाइकिल।कैश और कार्ड: 1.20 लाख नकद, 16 एटीएम कार्ड और 7 बैंक पासबुक।जायदाद: एक मकान की रजिस्ट्री भी जब्त की गई है।
ये हैं वो 'चेहरे' जो फैला रहे थे डर
सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपियों में अंगद लोधी, विशाल, योगेन्द्र, प्रदीप, धनाराम, सुरजीत, रईश पाल, नरेश, गोलू विश्वकर्मा, कृष्णा, पवन, पूरन, सुखदेव, अर्जुन, संदेश, करन, राजीब, स्वाती लोधी, योगेन्द्र कुशवाह और दीपक प्रजापति शामिल हैं। SP का कड़ा संदेश: "शिवपुरी की धरती पर अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। चाहे अपराध सड़क पर हो या इंटरनेट पर, हम जड़ से उखाड़ फेकेंगे।
पुलिस की जांबाज टीम
इस बड़ी सफलता के पीछे निरीक्षक घनश्याम भदौरिया, विनोद छावई, उपनिरीक्षक चेतन शर्मा, धर्मेन्द्र गुर्जर, अंशुल गुप्ता, अरविंद छारी, अभिमन्यु राजावत, सुनील राजपूत, कुसुम गोयल और रामकिशोर जोशी की अहम भूमिका रही।Gwalior CommissionerIGP Chambal Zone Amit Sanghi IPSHome Department of Madhya Pradesh
• #ShivpuriPolice
• #CyberCrimeStop
• #OperationClean
• #SextortionRacket
• #IPS_AyushJakhar
• #DigitalArrest
• #ShivpuriCrimeNews
• #CyberSafeIndia
• #MPPoliceAction
• #HoneyTrapExposed

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें