Recent Posts

किसान विरोध और बदजुबानी पर भड़की कांग्रेस: माधव चौक पर धू-धू कर जले सत्ताधारी नेताओं के पुतले दिल्ली से भोपाल तक आक्रोश : अमेरिकी ट्रेड डील से कफ सिरप कांड तक; कांग्रेस ने घेरी भाजपा

शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026

किसान विरोध और बदजुबानी पर भड़की कांग्रेस: माधव चौक पर धू-धू कर जले सत्ताधारी नेताओं के पुतले

दिल्ली से भोपाल तक आक्रोश : अमेरिकी ट्रेड डील से कफ सिरप कांड तक; कांग्रेस ने घेरी भाजपा

पुतला दहन करते हुए 

शिवपुरी: आज शहर के हृदयस्थल माधव चौक पर सियासत की गरमाहट उस समय चरम पर पहुंच गई, जब शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की 'जनविरोधी' नीतियों और बड़बोले मंत्रियों के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न केवल नारेबाजी की, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मध्य प्रदेश सरकार के दिग्गज मंत्रियों—कैलाश विजयवर्गीय, विजय शाह और राजेंद्र शुक्ला—का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

विरोध के मुख्य मुद्दे: क्यों सुलग रही है कांग्रेस?

कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के जरिए सरकार को घेरने के लिए तीखे सवालों की झड़ी लगा दी।किसान विरोधी 'अमेरिकी ट्रेड डील': कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र की मोदी सरकार ने पर्दे के पीछे से ऐसी 'किसान विरोधी' अमेरिकी ट्रेड डील की है, जिसके विवरण को सार्वजनिक करने से सरकार बच रही है। यह सौदा भारतीय किसानों की कमर तोड़ने वाला साबित होगा।महिला सैन्य अधिकारियों का अपमान: मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा सेना की महिला अधिकारियों के प्रति की गई टिप्पणी को कांग्रेस ने देश के गौरव और नारी शक्ति का अपमान बताया, पत्रकारों से अभद्रता और इंदौर का 'खूनी' पानी: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर सवाल पूछने वाले पत्रकार के साथ की गई अभद्र भाषा को कांग्रेस ने सत्ता का अहंकार करार दिया। साथ ही, सदन में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के विरुद्ध उनकी अपमानजनक टिप्पणियों पर भी गहरा रोष जताया, स्वास्थ्य तंत्र की विफलता: छिंदवाड़ा के चर्चित कफ सीरप कांड को लेकर स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला की घेराबंदी की गई और प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए गए।

जुझारू कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन

माधव चौक पर हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। नारों की गूंज और पुतलों की लपटों के बीच कांग्रेस नेताओं ने दो टूक कहा कि— “यह सरकार अहंकार के नशे में चूर है। किसानों की बर्बादी, महिलाओं का अपमान और पत्रकारों की आवाज दबाना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें