JE के लिए रिश्वत ले रहे ऑपरेटर को EOW ने रंगे हाथों पकड़ा
- भ्रष्टाचार की 'हाई वोल्टेज' लाइन: मंत्री के प्रभार वाले जिले में JE के इशारे पर ऑपरेटर ने ली रिश्वत, EOW का छापा
![]() |
| ऑपरेटर |
शिवपुरी। जिले के बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल एक बार फिर खुल गई है। सोमवार को EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) ने करेरा स्थित बिजली कार्यालय में दबिश देकर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाह को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस पूरे मामले का मुख्य सूत्रधार जूनियर इंजीनियर (JE) सुरजीत मिश्रा निकला, जो फोन पर बैठकर वसूली का खेल संचालित कर रहा था।
पूरी वारदात: किस्तों में मांगी जा रही थी 'बलि'
शिकायतकर्ता प्रताप सिंह रावत (निवासी ग्राम दौनी) के अनुसार, उनके पिता ने गांव में दो बिजली ट्रांसफार्मर लगवाए थे। इन ट्रांसफार्मरों से बिजली कनेक्शन चालू करने के बदले JE सुरजीत मिश्रा ने पहले ही 44,000 रुपये ऐंठ लिए थे। इसके बावजूद काम नहीं हुआ और साहब की भूख कम नहीं हुई। JE ने कनेक्शन के एवज में 30,000 रुपये की अतिरिक्त मांग और कर दी।
तंग आकर पीड़ित ने ग्वालियर EOW की शरण ली। सोमवार को जैसे ही ऑपरेटर प्रवीण कुशवाह ने JE के कहने पर रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये थामे, जाल बिछाकर बैठी EOW की टीम ने उसे दबोच लिया।
सिस्टम पर सवाल: 'शिविर' की चकाचौंध या अंधेरा••?
हैरानी की बात यह है कि यह कार्रवाई उस जिले में हुई है जहाँ की कमान स्वयं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के हाथों में है। घटना के समय जिले का पूरा प्रशासनिक और विभागीय अमला एक 'स्वास्थ्य शिविर' की व्यवस्थाओं को चमकाने में लगा था। “एक तरफ रसूखदारों के आयोजनों के लिए विभाग रातों-रात अलग पावर स्टेशन खड़ा कर देता है। दूसरी तरफ, एक आम किसान को अपने जायज कनेक्शन के लिए हजारों रुपये की रिश्वत देनी पड़ रही है।
JE पर कसा शिकंजा
EOW इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ऑपरेटर तो केवल एक जरिया था, असली आरोपी JE सुरजीत मिश्रा है। EOW के पास मौजूद कॉल रिकॉर्डिंग में स्पष्ट है कि JE ने ही पैसे मंगवाए थे। विभाग की इस कार्यप्रणाली ने ऊर्जा मंत्री के उन दावों पर सवालिया निशान लगा दिया है, जिनमें वे पारदर्शी व्यवस्था की बात करते हैं।Collector Shivpuri Pradhuman Singh Tomar Gwalior Commissioner
• #ShivpuriNews
• #EOWRaid
• #CorruptionCase
• #MPPolice
• #ElectricityDepartment
• #BribeCase
• #MadhyaPradeshNews
• #GovernmentCorruption
• #LatestNewsMP
• #CrimeNews

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें