Recent Posts

सत्ता के नशे में चूर पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने अमर्यादित भाषा में IPS अधिकारियों को दी धमकी पहले मेरा इतिहास उठकर देख लो करैरा SDOP के डैडी (बाप) का नहीं है स्पस्टीकरण दो नहीं तो घर में घुसकर गोवर भर दुँगा “प्रीतम लोधी

सोमवार, 20 अप्रैल 2026

सत्ता के नशे में चूर पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने अमर्यादित भाषा में IPS अधिकारियों को दी धमकी 

पहले मेरा इतिहास उठकर देख लो करैरा SDOP के डैडी (बाप) का नहीं है स्पस्टीकरण दो नहीं तो घर में घुसकर गोवर भर दुँगा “प्रीतम लोधी 

IPS आयुष जाखण्ड, प्रीतम लोधी विधायक 

शिवपुरी। शिवपुरी ज़िले की पिछोर विधानसभा सीट से BJP के विधायक प्रीतम लोधी व उनका बेटा दिनेश लोधी थार कांड को लेकर लगातार मीडिया की सुर्खियां में बने हुए हैं विधायक प्रीतम लोधी के एक के बाद एक बयान लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है थार से टक्कर मारने के बाद उनके बेटे का वीडियो वायरल हुआ था जिसमे उन्होंने कहा गाड़ी लहरा लहरा कर क्यों चला रहे थे, बाप विधायक है, मर्डर भी निपटा लेगा, तुम घर जाओ।इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस  ने विधायक पुत्र सहित अन्य लोगो पर मामला दर्ज कर लिया था इसके बाद विधायक पुत्र को थाने बुलाया और घटना स्थल पर ले जाकर एक बार फिर से SDOP ने जांच की और अलग से विधयाक पुत्र की थार गाड़ी पर लगे अवैध हुटर शीशो पर लगी काली पॉलीथिन और बिना नंबर प्लेट की गाड़ी का अलग से चालान कर कोर्ट में पेश किया था। विधायक पुत्र की इस चालानी कार्यवाही और घटना स्थल की जांच के वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया। इस घटना के बाद अब पिछोर विधायक पीतम सिंह लोधी के लगातार एक के बाद एक वीडियो और बयान सामने आ रहे हैं। विधायक ने SDOP पर आरोप लगाते हुए कहा की SDOP ने उनके बेटे को करैरा मैं दिखाई न देने की हिदायत दी है विधायक ने इस पर आईपीएस से उनका स्पष्टीकरण मांगा है उन्होंने कहा की अगर उन्हें स्पष्टीकरण नहीं दिया तो वो करैरा SDOP के घर 10, हज़ार लोग के साथ जाकर उनके घर में ट्रॉलियों से गोवर भर देंगे। विधायक ने आगे कहा की “करैरा SDOP के डेडी ( बाप ) का नहीं है मेरा बेटा करैरा आएगा भी और चुनाब भी लड़ेगा। उन्होने कहा की SDOP अपनी औक़ात में रहे, वह पहले हमारा इतिहास उठाकर देख ले। 

प्रदेश भर में पुलिस की बेज्जती

BJP के विधायक प्रीतम लोधी ने 2022 वैच के बेहद ईमानदार IPS आयुष जाखण्ड को इस तरह खुली धमकी देकर ना केवल उनकी बेइज्जती की है बल्कि क़ानून की सीधे तौर पर धज्जियां उड़ाकर रख दी है BJP पार्टी के एक नहीं बल्कि कई ऐसे नेता है जो कि सत्ता के नशे में चूर होकर क़ानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं कुछ दिन पहले ही रंन्नोद थाना क्षेत्र में चालानी कार्रवाई को लेकर हुए विवाद में जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव का चेहरा सामने आया था जिसमे युवा SP अमन सिंह राठौड़ ने गलती न होने पर अपने स्टाफ़ का साथ दिया था और दोषियों पर कार्रवाई की थी अब देखना यह होगा की पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी के आमर्यादित बयान पर युवा एस पी अमन सिंह राठौड निर्दोष ईमानदार IPS आयुष जाखण्ड का साथ देते है या नहीं••? विधायक के इस बयान से ना केवल IPS अधिकारी की बेज्जती हो रही है बल्कि पूरे पुलिस प्रशासन की प्रदेश भर में धज्जियां उड़ रही हैं “क्या पुलिस प्रशासन विधायक के दबाव में आकर अमर्यादित बयान पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है••? 

जाखण्ड ने बैहद गंभीर मामलो को संभाला 

IPS आयुष जाखण्ड 2022 वैच के IPS अधिकारी है उन्होंनेAIIMS जोधपुरसे MBBS की डिग्री हासिल की है और वे राजस्थान PMT टॉपर रहे हैं। बताया है कीउनके पिता दिलीप जाखड़ भी एक सेवानिवृत्त IPS अधिकारी रहे हैं। वह इससे पूर्व धार जिले में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में पदस्थ थे। उन्होंने शिवपुरी में आते ही वैहद संवेदनाशीन बच्चा चोरी मामले में आहम भूमिका निभाते हुए जिला अस्पताल से चोरी हुई बच्ची को झांसी से बरामद किया था। उन्होंने करैरा में हुए दिन दहाड़े बकील की हत्या के मामले में अपनी टीम के साथ आरोपियों से रात भर मुड़भेड़ कर हत्यारोपियों को गिरफ्तर कर जेल भेजा था। गुना हवाला,कैश कांड की जांच: करैरा में पदस्थापना से पहले उन्होंने गुना के हाईप्रोफाइल हवाला कांड की जांच की थी। उन्होंने ट्रेनी आईपीएस के तौर पर वहां पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए और करोड़ों के कैश ट्रांजेक्शन से जुड़े मामले की गहराई से छानबीन की।उन्होंने करैरा पुलिस  को निर्देशित कर दो अलग-अलग मामलों में करीब ₹7.70 लाख की स्मैक (37.93 ग्राम) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। पत्नी की हत्या का खुलासा: आयुष जाखंड के नेतृत्व में पुलिस ने एक गंभीर हत्याकांड का खुलासा किया, जिसमें एक पति (संदीप साहू) ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी पत्नी (नंदनी) की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उन्होंने न केवल मुख्य आरोपी बल्कि घटना के समय मूकदर्शक बने रहने वाले देवर और देवरानी को भी गिरफ्तार किया।

इनका कहना है। 

घटना के बाद हमने नियम के तहत कार्यवाही की है उन्होंने कहा की मेरे बेटे को इदर ना दिखने की बात कही है मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है, वह क्या बयान दे रहे है वह वो जाने हमेंने अपना काम नियम अनुसार किया है मुझे इनकी टिप्पणियों पर कुछ नहीं कहना है हमारी कार्यवाही से जनता में क़ानून के प्रति विश्वास बडा है हमें जनता का स्पोर्ट मिल रहा है वह पॉलिटिकल्स आदमी हैं हम वर्दी वाले है हम अपनी ड्यूटी कर रहे है हमारा काम केवल ड्यूटी करना है। 

आयुष जाखण्ड IPS करैरा SDOP 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें