Recent Posts

अश्लील वीडियो बनाकर 1 करोड़ लूटने वाले 'सेक्सटॉर्शन' गिरोह के 3 गुर्गे गिरफ्तार

रविवार, 15 मार्च 2026

अश्लील वीडियो बनाकर 1 करोड़ लूटने वाले 'सेक्सटॉर्शन' गिरोह के 3 गुर्गे गिरफ्तार

थाना पिछोर 
शिवपुरी। डिजिटल दुनिया में 'अरेस्ट' का खौफ दिखाकर करोड़ों की चपत लगाने वाले एक शातिर गिरोह का शिवपुरी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पिछोर पुलिस ने कछोआ के जंगलों में फिल्मी स्टाइल में दबिश देकर गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों को दबोचने में सफलता हासिल की है। यह गैंग अब तक मासूम लोगों से 1 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है।

ऐसे बिछाया पुलिस ने जाल

ठगों के छिपने की सटीक सूचना मिलते ही एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीतू सिंह अहिरवार ने टीम गठित की। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कछोआ के घने जंगलों में घेराबंदी की और मौके से तीन आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों का कच्चा चिट्ठा

पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर ठगों के नाम इस प्रकार हैं, ठाकुरदास लोधी (निवासी पारेश्वर), चंद्रशेखर लोधी (निवासी पारेश्वर), भोला उर्फ भोलू लोधी (निवासी छितीपुर), पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल होने वाली एक कार और 3 हाई-टेक मोबाइल जब्त किए हैं।

ठगी का 'गंदा' खेल: वीडियो कॉल से डिजिटल अरेस्ट तक

यह गिरोह लोगों को पहले अश्लील बातचीत और वीडियो कॉल के जाल में फंसाता था। इसके बाद उस बातचीत का स्क्रीन रिकॉर्डिंग वीडियो बनाकर पीड़ित को बदनाम करने की धमकी देता था। गिरोह इतना शातिर है कि फर्जी अधिकारी बनकर पीड़ित को 'डिजिटल अरेस्ट' का डर दिखाकर लाखों रुपये ऐंठ लेता था, कार्यवाही के दौरान गिरोह के तीन अन्य सदस्य अचेंद्र, दशरथ और नवल भागने में सफल रहे। पुलिस ने उनकी तलाश में दबिश तेज कर दी है और दावा किया है कि जल्द ही वे भी सलाखों के पीछे होंगे।“हम साइबर ठगों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनता से अपील है कि किसी भी अनजान वीडियो कॉल से बचें और डरे नहीं, तुरंत पुलिस को सूचना दें।"पिछोर पुलिस टीम

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें