Recent Posts

“क्या सिविल सर्जन की मेहनत पर पानी फेरने वाले ऐसे स्टाफ पर सख्त कार्रवाई होगी?

गुरुवार, 22 जनवरी 2026

जिला अस्पताल में इलाज सिर्फ दवा से नहीं, अच्छे व्यवहार से भी होता है। प्रशासन को व्यवस्थाओं के साथ-साथ स्टाफ के 'नैतिक आचरण' पर भी ध्यान देने की सख्त जरूरत है।••••


“क्या सिविल सर्जन की मेहनत पर पानी फेरने वाले ऐसे स्टाफ पर सख्त कार्रवाई होगी?

शिवपुरी। जिला अस्पताल की सूरत बदलने के लिए सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव के प्रयासों से साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में 90% तक सुधार तो दिख रहा है, लेकिन स्टाफ का अड़ियल और हिंसक रवैया इन उपलब्धियों पर पानी फेर रहा है।आज अस्पताल में स्टाफ द्वारा मरीज के परिजनों के साथ की गई गाली-गलौज और मारपीट ने एक बार फिर प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अक्सर देखा जाता है कि अस्पताल स्टाफ ग्रामीण क्षेत्रों से आए कम पढ़े-लिखे और भोले-भाले लोगों को समझाने के बजाय उन पर रौब झाड़ता है और बदतमीजी करता है। क्या बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के बाद भी मरीजों को सम्मानजनक व्यवहार नहीं मिल सकता•••? “क्या नियम समझाने का तरीका सिर्फ मारपीट और गाली-गलौज ही रह गया है•••?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें