Recent Posts

खाकी' पर दाग: लुटेरी दुल्हनों को पकड़ा, फिर 'सेटिंग' कर छोड़ा; सच दिखाने वाले पत्रकारों के मोबाइल छीने

शुक्रवार, 23 जनवरी 2026

खाकी' पर दाग: लुटेरी दुल्हनों को पकड़ा, फिर 'सेटिंग' कर छोड़ा; सच दिखाने वाले पत्रकारों के मोबाइल छीने

फिजिकल थाना प्रभारी व युवतियाँ 

शिवपुरी शहर में फिजिकल थाना पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। शहर में शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले 'लुटेरी दुल्हनों' के गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा करने वाली पुलिस अब खुद आरोपों का सामना कर रही है। आरोप है कि पुलिस ने हिरासत में ली गई संदिग्ध युवतियों को मोटी रकम लेकर छोड़ दिया और साक्ष्य मिटाने के लिए मीडियाकर्मियों से बदसलूकी की।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने फिजिकल थाना क्षेत्र के अलग-अलग ठिकानों से करीब एक दर्जन युवतियों को पकड़ा था, जो बाहरी राज्यों के युवकों को अपना शिकार बनाती थीं। लेकिन थाने पहुँचते ही मामला 'जांच' से बदलकर 'सौदेबाजी' पर आ गया। चर्चा है कि लेन-देन के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को बिना किसी वैधानिक कार्रवाई के ही थाने से विदा कर दिया।

मीडिया का गला घोंटने की भी कोशिश की मामला तब और संदिग्ध हो गया जब थाने पहुँचे पत्रकारों ने इस पूरी कार्रवाई की रिकॉर्डिंग शुरू की। पुलिसकर्मियों ने न केवल पत्रकारों के साथ अभद्रता की, बल्कि उनके मोबाइल छीनकर हिरासत में ली गई युवतियों के वीडियो और फोटो जबरन डिलीट करवा दिए। पत्रकारों का आरोप है कि पुलिस गिरोह के चेहरों को इसलिए छुपा रही है ताकि उनके काले कारनामे उजागर न हों।

उठते गंभीर सवाल:

• यदि युवतियां निर्दोष थीं, तो पत्रकारों के मोबाइल से वीडियो क्यों डिलीट कराए गए•••?

• बिना किसी ठोस पूछताछ या रिकॉर्ड के संदिग्धों को छोड़ने का आधार क्या था•••?

• क्या पुलिस और 'लुटेरी दुल्हन' गैंग के बीच कोई संगठित सांठगांठ चल रही थी •••?

इस मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस 'गुपचुप' खेल पर क्या कार्रवाई करते हैं।

IGP Chambal Zone Amit Sanghi IPS SP Shivpuri Collector Shivpuri Jyotiraditya M Scindia Home Department of Madhya Pradesh 

• #ShivpuriPoliceExposed

• #LuteriDulhanScam

• #JusticeForJournalists

• #ShivpuriPolice

• #CorruptionInUniform

• #MPPolice

• #ShivpuriNews

• #PhysicalThanaShivpuri

• #ChiefMinisterMP 

• #HomeMinisterMP

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें