Recent Posts

फिजिकल थाने का पूरा मामला IG अरविंद सक्सेना तक पहुँचा, SP शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ से ली मामले की जानकारी, फर्जी मैट्रोमोनियल कॉल सेंटर चलाने वाले 7 लोगो विवेक जैन, अमित जैन, देवेश बरैया, निशा राजे, आरती शर्मा, हर्षित यादव और मंजू यादव पर मामला दर्ज

शुक्रवार, 23 जनवरी 2026

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में फिजिकल थाना पुलिस ने शहर में अवैध रूप से संचालित दो फर्जी मैट्रोमोनियल कॉल सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई की है। ये सेंटर टीवी टॉवर रोड और झांसी रोड तिराहा क्षेत्र में 'यूनिक रिश्ते डॉट कॉम' और 'शादी मैचिंग डॉट कॉम' के नाम से चलाए जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, यहाँ कर्मचारी महिला बनकर ग्राहकों को शादी का झांसा देते थे और क्यूआर कोड या बैंक खातों के जरिए अवैध वसूली करते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में कंप्यूटर, मोबाइल, रजिस्टर और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।

मामले में पुलिस ने विवेक जैन, अमित जैन, देवेश बरैया, निशा राजे, आरती शर्मा, हर्षित यादव और मंजू यादव के विरुद्ध बीएनएस की धारा 318(4) एवं 319(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। फिलहाल तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नम्रता भदौरिया और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें